नरक चतुर्दशी पर CM डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर वध का किया स्मरण, कहा- यह पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर के वध का स्मरण करते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि नरक चतुर्दशी का पर्व जीवन से नकारात्मकता दूर करने और सद्भाव, सत्य तथा सद्कर्मों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैले और प्रदेश का हर घर-द्वार आनंद एवं उल्लास से रोशन हो।
