MP News: भारतीय हॉकी टीम की छठवीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर CM मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। टीम इंडिया ने मोहाली में खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठवीं बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

CM मोहन यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने टीम की छठवीं खिताबी जीत को खिलाड़ियों के शानदार सामूहिक प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम का हर गोल, हर जीत और हर उपलब्धि देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिख रही है।

फाइनल में जापान को 4-1 से दी शिकस्त

मोहाली में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने जापान को 4-1 के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।

इस जीत के साथ भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में छठवीं बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि से देशभर के हॉकी प्रशंसकों में खुशी का माहौल है।

नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी जीत

भारतीय टीम की यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में देश की निरंतरता और सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों के समर्पण और उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

About The Author