MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले हॉकी फेडरेशन के सचिव भोलानाथ सिंह, भारतीय टीम की हस्ताक्षर वाली जर्सी भेंट की

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय हॉकी फेडरेशन के सचिव भोलानाथ सिंह ने मंत्रालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को हॉकी स्टिक और भारतीय पुरुष हॉकी टीम की विशेष जर्सी भेंट की।

इस जर्सी की खास बात यह है कि इस पर एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नाम और हस्ताक्षर अंकित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस भेंट के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रदेश में खेल सुविधाओं और योजनाओं पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे।

About The Author